UPSC NDA, NA II Result 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) परीक्षा 2 के परिणाम घोषित कर दिए हैं, जो उम्मीदवार इस परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवार परिणाम डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंट अवश्य रख लें, क्योंकि भविष्य में विभिन्न भर्ती और चयन प्रक्रियाओं में इसकी आवश्यकता हो सकती है।
सितंबर में हुई परीक्षा
संघ लोक सेवा आयोग ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी (II) की लिखित परीक्षा 14 सितंबर, 2025 को आयोजित की थी। उम्मीदवारों को चयन केंद्र और SSB साक्षात्कार की तिथियां बाद में आवंटित की जाएंगी। इसकी सूचना उनके पंजीकृत ई-मेल आईडी पर भेजी जाएगी।
आयोग के अनुसार, जो अभ्यर्थी पहले ही वेबसाइट पर पंजीकरण कर चुके हैं, उन्हें पुनः पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं है। साक्षात्कार के दौरान उम्मीदवारों को आयु और शैक्षिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र संबंधित सेवा चयन बोर्ड (SSB) को प्रस्तुत करने होंगे।
अंतिम परिणाम 30 दिनों तक रहेगी उपलब्ध
अभ्यर्थी किसी भी प्रश्न या लॉगिन समस्या के लिए dir-recruiting6-mod@nic.in पर ई-मेल कर सकते हैं। NDA/NA II परीक्षा 2025 के अंक, कट-ऑफ अंक और उत्तर कुंजी, परीक्षा की पूरी प्रक्रिया समाप्त होने और अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद, यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। यह जानकारी वेबसाइट पर 30 दिनों तक उपलब्ध रहेगी।
जुलाई में होगा साक्षात्कार
उम्मीदवारों का साक्षात्कार 2 जुलाई, 2026 से शुरू होगा। इस परिणाम की पूरी सूची और संबंधित जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवार आगे की प्रक्रिया के लिए समय पर तैयार रहें और आवश्यक दस्तावेजों का ध्यान रखें।