Uttar Pradesh: बलिया जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक फार्मासिस्ट और डाक सहायक पर जाली नियुक्ति पत्र से सरकारी नौकरी हासिल करने का आरोप लगा है, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
UP: यूपी के बलिया जिलें के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एक फार्मासिस्ट और डाक सहायक पर जाली नियुक्ति पत्र का इस्तेमाल करके सरकारी नौकरी पाने का आरोप लगा है। पुलिस ने मंगलवार को इस मामले में दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार, फेफना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के अधीक्षक डॉ. बाबू लाल मंडल की शिकायत पर सोमवार देर रात फेफना पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया।