कब होगी एनडीए-सीडीएस II परीक्षा?
आयोग के कार्यक्रम के अनुसार दोनों परीक्षाएं 13 सितंबर 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। एनडीए एवं एनए (द्वितीय) परीक्षा के जरिए 394 पदों और सीडीएस (द्वितीय) परीक्षा के जरिए 451 पदों पर भर्ती होनी है।
एनडीए II परीक्षा कितने बजे होगी?
एनडीए एवं एनए (द्वितीय) परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। परीक्षा का समय इस प्रकार होगा:
| पाली |
विषय |
परीक्षा का समय |
मुख्य द्वार बंद होने का समय |
| पहली पाली |
गणित |
सुबह 10:00 से दोपहर 12:30 बजे तक |
सुबह 9:50 बजे |
| दूसरी पाली |
सामान्य योग्यता परीक्षण |
दोपहर 2:00 से शाम 4:30 बजे तक |
दोपहर 1:50 बजे |
सीडीएस II परीक्षा कितने बजे होगी?
सीडीएस (द्वितीय) 2026 परीक्षा तीन पालियों में आयोजित होगी। परीक्षा का समय इस प्रकार होगा:
| पाली |
विषय |
परीक्षा का समय |
पात्र उम्मीदवार |
| पहली पाली |
अंग्रेजी |
सुबह 9:00 से 11:00 बजे तक |
आईएमए, आईएनए, एएफए और ओटीए |
| दूसरी पाली |
सामान्य ज्ञान |
दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक |
आईएमए, आईएनए, एएफए और ओटीए |
| तीसरी पाली |
प्रारंभिक गणित |
शाम 4:00 से 6:00 बजे तक |
केवल आईएमए, आईएनए और एएफए |
एनडीए और सीडीएस का प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें?
अभ्यर्थी यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए ये चरण अपनाएं:
- संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर ‘ई-प्रवेश पत्र: एनडीए एवं एनए (द्वितीय) 2026’ या ‘ई-प्रवेश पत्र: सीडीएस (द्वितीय) 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर दिए गए जरूरी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और आगे बढ़ें।
- पंजीकरण संख्या या अनुक्रमांक में से किसी एक विकल्प का चयन करें।
- अपनी जन्मतिथि दर्ज करें।
- दिए गए कैप्चा कोड को भरकर जमा करें।
- आपका ई-प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसे डाउनलोड करें और ए-4 आकार में स्पष्ट प्रिंटआउट निकाल लें।