फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैकल्टी जॉब: बिना यूजीसी नेट आईआईएम कोझिकोड में सहायक प्रोफेसर बनने का मौका, कौन कर सकता है आवेदन?

Thu, 03 Sep 2026 06:26 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

IIM Kozhikode Recruitment 2026: आईआईएम कोझिकोड ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 28 पदों पर भर्ती निकाली है। खास बात यह है कि इस भर्ती में यूजीसी नेट की अनिवार्यता नहीं है। योग्य उम्मीदवार 30 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
Teaching Jobs - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IIM Kozhikode Assistant Professor Recruitment 2026: टीचिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए आईआईएम कोझिकोड में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का शानदार मौका है। संस्थान ने असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-1 और असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-2 के कुल 28 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट iimk.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आईआईएम कोझिकोड देश के प्रमुख प्रबंधन संस्थानों में शामिल है। यहां हर साल बड़ी संख्या में छात्र पढ़ाई के लिए प्रवेश लेते हैं।

विज्ञापन

किन क्षेत्रों के अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन?

इन पदों के लिए रणनीतिक प्रबंधन, वित्त, लेखांकन एवं नियंत्रण, संगठनात्मक व्यवहार एवं मानव संसाधन, प्रबंधन में मानविकी एवं उदार कला, निर्णय विज्ञान एवं संचालन प्रबंधन और सूचना प्रणाली जैसे क्षेत्रों में आवेदन मांगे गए हैं।

क्या यूजीसी नेट के बिना भी कर सकते हैं आवेदन?

  • इस भर्ती की एक खास बात यह है कि यूजीसी नेट की अनिवार्यता नहीं है।
  • जिन उम्मीदवारों ने नेट परीक्षा पास नहीं की है, लेकिन वे निर्धारित अन्य योग्यताएं पूरी करते हैं तो इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • हालांकि, दोनों ग्रेड के लिए पीएचडी और शोध प्रकाशन से जुड़ी शर्तें निर्धारित की गई हैं।

असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-1 के लिए क्या योग्यता चाहिए?

असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-1 के लिए उम्मीदवार के पास पीएचडी की डिग्री या उसके समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा:
  • पिछली शैक्षणिक योग्यताओं में कम से कम 60 प्रतिशत अंक या ग्रेड होना चाहिए।
  • पीएचडी किसी ऐसे मान्यता प्राप्त संस्थान से होनी चाहिए, जो एफटी ग्लोबल, क्यूएस विश्व रैंकिंग, विश्व विश्वविद्यालय रैंकिंग या एनआईआरएफ रैंकिंग सूची में शामिल हो।
  • पीएचडी के बाद कम से कम 3 वर्ष का शिक्षण, शोध आदि का अनुभव होना चाहिए।
  • शोध प्रकाशन में कम से कम एक शोध पत्र प्रकाशित होना चाहिए।
 

ग्रेड-2 के लिए क्या शर्तें हैं?

असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-2 के लिए भी उम्मीदवार के पास पीएचडी डिग्री होनी चाहिए। इस पद के लिए:
  • तीन साल से कम अनुभव होने पर भी उम्मीदवार पात्र हो सकते हैं।
  • कम से कम एक शोध पत्र प्रकाशित होना चाहिए।
  • यूजीसी नेट की योग्यता से जुड़ी कोई अन्य पात्रता अनिवार्य नहीं है।

कितने पद हैं और वेतन कितना मिलेगा?

भर्ती से जुड़ी प्रमुख जानकारी इस प्रकार है:
 
विवरण जानकारी
संस्थान आईआईएम कोझिकोड, केरल
पद असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-1 और ग्रेड-2
कुल रिक्तियां 28
आवेदन माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट iimk.ac.in
ग्रेड-1 वेतन पे लेवल-12/लेवल-13ए1
ग्रेड-2 वेतन पे लेवल-10/11
चयन प्रक्रिया शॉर्टलिस्टिंग, सेमिनार, दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार
 

बिना लिखित परीक्षा कैसे होगा चयन?

इस भर्ती में उम्मीदवारों को किसी लिखित परीक्षा में शामिल नहीं होना होगा। चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा।

1. शॉर्टलिस्टिंग कैसे होगी?
उम्मीदवारों को उनकी शैक्षणिक योग्यता, शोध अनुभव, शोध प्रकाशन और अन्य निर्धारित मानकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके लिए कटऑफ तय की जाएगी।

2. सेमिनार और दस्तावेज सत्यापन में क्या होगा?
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को सेमिनार में प्रस्तुति देने के लिए बुलाया जाएगा। इसी दौरान उनके दस्तावेजों का सत्यापन भी किया जाएगा।

3. साक्षात्कार कहां होगा?
ऊपर के चरणों में सफल उम्मीदवारों को फैकल्टी साक्षात्कार समिति के सामने साक्षात्कार देना होगा। साक्षात्कार आईआईएम कोझिकोड परिसर में आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

आवेदन की अंतिम तारीख कब है?

आईआईएम कोझिकोड की इस फैकल्टी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 30 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन का लिंक बंद हो जाएगा। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें