फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएससी : राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा-1 का परिणाम घोषित, यहां देखें

Wed, 30 Jun 2021 07:31 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

अप्रैल सत्र परीक्षा का परिणाम अब यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध है। UPSC NDA/NA 1 का परिणाम इस सीधे लिंक पर क्लिक कर देखा और डाउनलोड किया जा सकता है। 
 
विज्ञापन
यूपीएससी एनडीए और एनए (1) परीक्षा 2021 परिणाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (I), 2021 का परिणाम घोषित कर दिया है। अप्रैल सत्र परीक्षा का परिणाम अब यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध है। वे सभी उम्मीदवार जो यूपीएससी एनडीए और एनए (1) परीक्षा 2021 के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं और अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। 

विज्ञापन


यूपीएससी ने शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी किए हैं, जिन्हें इंटरव्यू राउंड के लिए उपस्थित होना होगा है। रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) के द्वारा राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की नौसेना और वायु सेना विंग के 147वें बैच पाठ्यक्रम के लिए और भारतीय नौसेना अकादमी पाठ्यक्रम (आईएनएसी) के 109वें बैच पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए सफल उम्मीदवारों का अधिकारियों द्वारा साक्षात्कार लिया जाएगा। यह बैच 02 जनवरी, 2022 को शुरू होने वाले हैं। 

सफल उम्मीदवारों को एसएसबी की ओर से साक्षात्कार के लिए केंद्र और तिथियां आवंटित की जाएंगी। इसकी सूचना पंजीकृत ई-मेल आईडी के जरिये दी जाएगी। एक आधिकारिक बयान में उम्मीदवारों से एसएसबी साक्षात्कार के दौरान संबंधित सेवा चयन बोर्डों (एसएसबी) को आयु और शैक्षिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र जमा करने का भी अनुरोध किया गया है। 
विज्ञापन

UPSC NDA/NA 1 का परिणाम इस सीधे लिंक पर क्लिक कर देखा और डाउनलोड किया जा सकता है।   

उम्मीदवार बिना किसी परेशानी के यूपीएससी राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (I), 2021 का परिणाम देखने के लिए इन सरल चरणों का अनुसरण कर सकते हैं। 
विज्ञापन


यूपीएससी एनडीए-एनए (I), 2021 का परिणाम ऐसे देखें 

  1. यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर, “लिखित परिणाम : राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (I), 2021” के लिंक पर क्लिक करें।
  3. स्क्रीन पर एक पीडीएफ लिंक फाइल प्रदर्शित होगी।
  4. विवरण पढ़ें और पीडीएफ में ctrl+f key का उपयोग कर अपना रोल नंबर खोजें।
  5. परिणाम पर मुद्रित विवरण को ध्यान से देखें और भविष्य में उपयोग के लिए एक प्रिंट लें।


आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।  
सीधे रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें