फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC CDS, NDA 1 2025: यूपीएससी एनडीए, सीडीएस के लिए अधिसूचना जारी; शुरू हुआ पंजीकरण, इस तारीख तक करें आवेदन

Thu, 12 Dec 2024 11:10 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC NDA, CDS 1 2025: यूपीएससी ने वर्ष 2025 के लिए एनडीए और सीडीएस परीक्षा के प्रथम संस्करण की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही आयोग ने इन परीक्षाओं के लिए पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
UPSC NDA CDS 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC CDS, NDA 1 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त रक्षा सेवा (CDS 1 2025) और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी (NDA, NA 1 2025) परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना जारी करने के साथ ही आयोग ने यूपीएससी एनडीए, सीडीएस परीक्षा 2025 के लिए पंजीकरण भी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन

UPSC NDA CDS Last Date: एनडीए, सीडीएस के लिए 31 दिसंबर शाम 6 बजे तक करें आवेदन

योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in के माध्यम से यूपीएससी एनडीए, सीडीएस 1 आवेदन पत्र 2025 भर सकते हैं। परीक्षा के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2024 शाम 6 बजे तक है।

आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "पंजीकरण जीवन में केवल एक बार ही करना होगा। यह पूरे वर्ष में कभी भी किया जा सकता है। यदि उम्मीदवार पहले से ही पंजीकृत है, तो वह सीधे परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन भर सकता है।" 

1 जनवरी से खुलेगी सुधार विंडो

आवेदन पत्र में बदलाव करने की विंडो 1 जनवरी से 7 जनवरी, 2025 तक सात दिनों के लिए खुली रहेगी। अधिसूचना में कहा गया है, "यदि कोई उम्मीदवार इस अवधि के दौरान अपने पंजीकरण प्रोफाइल में कोई बदलाव करना चाहता है, तो उसे पंजीकरण प्लेटफॉर्म पर लॉग इन करना चाहिए और तदनुसार आवश्यक कार्य करना चाहिए।"

UPSC NDA, CDS Exam Date 2025: अप्रैल में होगी एनडीए, सीडीएस परीक्षा

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, यूपीएससी एनडीए, सीडीएस 1 परीक्षा 2025 13 अप्रैल, 2025 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली है। आयोग आवेदन की अंतिम तिथि के बाद आवेदन सुधार विंडो खोलेगा। 
विज्ञापन

UPSC NDA, CDS Application Fee: आवेदन शुल्क 

  • यूपीएससी सीडीएस: अधिसूचना के अनुसार, यूपीएससी सीडीएस 2025 परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों को 200 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। सभी महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) से संबंधित उम्मीदवारों को किसी भी शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है। हालांकि, ओबीसी उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क छूट उपलब्ध नहीं है, जिन्हें पूर्ण निर्धारित शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है।
  • यूपीएससी एनडीए: एनडीए परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये का शुल्क देना होगा। एनडीए अधिसूचना के अनुसार, एससी, एसटी, महिला उम्मीदवारों और आधिकारिक अधिसूचना में निर्दिष्ट जूनियर कमीशन अधिकारी (जेसीओ), गैर-कमीशन अधिकारी (एनसीओ) और अन्य रैंक (ओआर) के वार्डों को भुगतान से छूट दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें