15 दिनों में आएगी मार्कशीट
यूपीएससी ने फाइनल रिजल्ट को पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया है। हालांकि, उम्मीदवारों के विस्तृत अंक रिजल्ट घोषित होने की तारीख से 15 दिनों के भीतर वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस फाइनल मेरिट लिस्ट में मेडिकल परीक्षा के परिणाम शामिल नहीं किए गए हैं। ऐसे में सभी उम्मीदवारों का चयन फिलहाल प्रोविजनल (अस्थायी) है।
चयनित उम्मीदवारों को अपनी जन्म तिथि, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी दस्तावेज संबंधित विभाग में जमा करने होंगे।
कहां जमा करने होंगे दस्तावेज?
उम्मीदवारों को अपने सभी जरूरी प्रमाण पत्र सीधे रक्षा मंत्रालय के तहत आर्मी हेडक्वार्टर (एडजुटेंट जनरल ब्रांच) में जमा करने होंगे। अगर किसी उम्मीदवार का पता बदलता है, तो इसकी जानकारी भी सीधे आर्मी हेडक्वार्टर को देनी होगी।
यहां देखें चयनित उम्मीदवारों की सूची नाम सहित...
यूपीएससी सीडीएस 2 फाइनल रिजल्ट भी हुआ संशोधित
इसके अलावा, आयोग ने सीडीएस 2 का फाइनल रिजल्ट भी संशोधित किया है। इससे कुछ उम्मीदवारों की रैंकिंग में बदलाव हुआ है। यूपीएससी सीडीएस रिजल्ट की संशोधित मेरिट सूची आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी की गई है। यूपीएससी सीडीएस संशोधित रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है। सीडीएस 2 फाइनल रिजल्ट आयोग द्वारा 30 मार्च को जारी किया गया था, जिसमें अब संशोधन किया गया है।