हमारे देश में आज भी लाखों युवा बड़ी से बड़ी सरकारी और प्राइवेट नौकरियों के बावजूद सेना या पुलिस में नौकरी करना ज्यादा पसंद करते हैं क्योंकि देश सेवा का मौका और नौकरी में मिलने वाला सम्मान इसे सबसे खास बनाते हैं और इसलिए नौजवान इन नौकरियों की तरफ ज्यादा आकर्षित होते हैं। अगर आप भी सेना में नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपको बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) और नेवल एकेडमी (NA) इस साल की दूसरी भर्ती के लिए 9 जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकता है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक साइट upsc.gov.in. पर विजिट करते रहें। ज्यादा जानकारी और परीक्षा की तैयारी के लिए आप इस लिंक की
आवेदन से जुड़ी जरूरी जानकारी:
UPSC NDA-2 की परीक्षाके लिए 9 जून 2021 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा जो 29 जून 2021 तक जारी रहेगी।
सितंबर में हो सकती है परीक्षा
कोरोना की वजह से इस वक्त देश भर में पिछले एक महीने में होने वाली कई परीक्षाएं टाली गईं। UPSC भी पिछले कुछ समय में कई परीक्षाओं को स्थगित कर चुका है। हालांकि अभी तक सामने आई जानकारी के मुताबिक ये परीक्षा पांच सितंबर 2021 को हो सकती है।
योग्यता:
आपको पता ही होगा कि भारतीय सेना के तीन अंग हैं- थलसेना, वायुसेना और नौसेना जो देश की सरहदों की रक्षा करते हैं। NDA की आर्मी विंग के लिए उम्मीदवारों को किसी भी बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। वहीं, अगर आप परीक्षा के जरिए वायुसेना और नौसेना में शामिल होना चाहते हैं तो इसके लिए आपको मैथ, फिजिक्स, कैमिस्ट्री के साथ 12वीं पास होना जरूरी है।
साल में दो बार होती NDA की परीक्षा
पहली परीक्षा अप्रैल महीने में हो चुकी है। अब दूसरी परीक्षा सितंबर में होगी। लिखित परीक्षा को पास करने के बाद अभ्यर्थियों को रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित इंटरव्यू देना होता है।
ऐसे करें पक्की तैयारी
कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण सभी कोचिंग संस्थान बंद हैं। ऐसे में तैयारी के लिए युवाओं को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों की इसी मुश्किल का समाधान लेकर आया है
www.safalta.com इसके खास NDA/NA वीडियो कोर्स में छात्रों को 200 घंटे से ज्यादा की वीडियो क्लास, एक्सपर्ट द्वारा तैयार पीडीएफ स्टडी मैटेरियल, मॉक टेस्ट और प्रैक्टिस सेट द्वारा तैयारी कराई जाएगी। तो फिर देर किस बात की आज ही जुड़ें इस खास कोर्स से और पूरा करें भारतीय सेना में नौकरी का सपना। इस कोर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए विजिट करें-
https://www.safalta.com/nda-na-i-ii-2021-video-course