UPSC NDA, CDS Correction Window: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने एनडीए 2 और सीडीएस आवेदन पत्र में सुधार के लिए करेक्शन विंडो खोल दी है। जिन भी उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया है, आज से आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर जाकर अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं।
यूपीएससी ने एनडीए 2 और सीडीएस के आवेदन पत्र में विवरण को सही करने के लिए लिंक सक्रिय कर दिया है। आवेदन को संशोधित करने के लिए, उम्मीदवारों को UPSC OTR प्रोफाइल में लॉग इन करना होगा। आवेदन पत्र में विवरण को सही करने की अंतिम तिथि 11 जून, 2024 है।
एनडीए 2 और सीडीएस आवेदन पत्र 2024 भरने की विंडो 4 जून, 2024 को बंद हो गई थी। आवेदन पत्र 15 मई, 2024 को जारी किया गया था। NDA 2 और CDS 2 परीक्षा 1 सितंबर, 2024 को निर्धारित है।