फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC मुख्य परीक्षा के लिए शुरू हुआ DAF, क्या आपने पूरी की ये जरूरी प्रक्रिया

Thu, 01 Aug 2019 03:57 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

UPSC Main Exam 2019 :  यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2019 के प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए अब मुख्य परीक्षा की डीएएफ प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यूपीएससी ने रोजगार समाचार 27 जुलाई से 2 अगस्त, 2019 के अंक में (डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म ) अंकित कर दिए हैं। यूपीएससी प्रीलिम्स 2019 की परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2019 के लिए विस्तृत आवेदन पत्र (डीएएफ - 1) जमा करना होगा। आयोग द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा, 2019 की सभी जानकारी भी अपडेट कर दी गई है। उम्मीदवार इससे जुड़ी सभी जानकारी वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि मुख्य परीक्षा के उम्मीदवार यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा, 2019 के लिए पंजीकरण 16 अगस्त, 2019 शाम 6 बजे तक कर सकते हैं। वहीं परीक्षा का आयोजन 20 सितम्बर, 2019 को किया जाएगा। आवेदकों के मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र, परीक्षा शुरू होने के तीन से चार सप्ताह पहले जारी किए जाएंगे। बता दें कि मुख्य परीक्षा के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने प्रारंभिक परीक्षा पास की हो। इस खबर से जुड़ी अधिसूचना, ऑनलाइन आवेदन के लिए आगे दी गई लिंक पर क्लिक करें।

ये भी पढ़ें : भारतीय नौसेना में नौकरी का सपना अब होगा पूरा, 12वीं पास के लिए आज है आखिरी मौका

विज्ञापन
विज्ञापन

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें। 
ऑफिशियल इंस्ट्रक्शंस पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। 
ऑनलाइन आवेदन और नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें। 

ये भी पढ़ें : 8वीं से लेकर स्नातक के लिए यहां निकली हैं कई पदों पर भर्तियां, आवेदन का आखिरी मौका आज

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें : DRDO दे रहा है युवाओं को नौकरी का मौका, 80 हजार की सैलरी के लिए आज से करें आवेदन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें