UPSC IFS Mains Result 2019-20: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भारतीय वन सेवा के लिए मुख्य परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार यूपीएससी आईएफएस मुख्य परीक्षा में उपस्थित हुए हैं वे UPSC की वेबसाइट www.upsc.gov.in पर परिणाम की जांच कर सकते हैं।
यूपीएससी ने सभी शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की रोल नंबर वाइज और नाम वाइज सूची जारी कर दी है। उम्मीदवारों के लिए UPSC IFS Mains परीक्षा परिणाम का लिंक इस खबर में आगे दिया जा रहा है। उम्मीदवार लिंक के माध्यम से भारतीय वन सेवा परीक्षा सूची को देख सकते हैं।
- शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार अब पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए उपस्थित होंगे।
- UPSC IFS का अगला पड़ाव यानी साक्षात्कार फरवरी 2020 के महीने में संघ लोक सेवा आयोग के कार्यालय धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली 110069 में होने की संभावना है।
- उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट www.upsc.gov.in & www.upsconline.in से 24 जनवरी 2020 तक पर्सनैलिटी टेस्ट के ई-समन लेटर डाउनलोड करने सकते हैं।
- जो उम्मीदवार लेटर डाउनलोड करने में सक्षम नहीं होंगे, उन्हें तुरंत फोन नंबर 011‐23385271, 011‐23381125, 011‐23098743 या फैक्स नंबर 011‐23387310, 011‐23384472 पर आयोग के कार्यालय से संपर्क करना होगा।
UPSC IFS Mains Result 2019-20: ऐसे करें अपना परिणाम चेक -
चरण 1 : सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
चरण 2 : उसके बाद 'UPSC IFS Mains result लिंक 2019' पर क्लिक करें।
चरण 3 : जैसे ही आप क्लिक करेंगे वैसे ही चयनित उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर के साथ एक पीडीएफ फाइल आपके सामने दिखाई देगी।
चरण 4: अब उम्मीदवार सामने प्रदर्शित फाइल को डाउनलोड करें और यदि आवश्यक हो तो आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।
यूपीएससी परीक्षा की जानकारी -
भर्ती परीक्षा का आयोजन तीन चरणों में किया जाता है जिसका नाम प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार के रूप में विभिन्न अखिल भारतीय सेवाओं और IAS, IPS, IFS, IRS और IRTS सहित केंद्रीय सिविल सेवाओं में प्रशासनिक पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करना होता है।
अपना परिणाम देखने के लिए यहां
क्लिक करें....
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।