फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC 2019: सिविल सेवा परीक्षा के लिए डीएएफ-II फॉर्म जारी 

Fri, 17 Jan 2020 06:26 PM IST
Mohit Mudgal जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
upsc - फोटो : file photo
विज्ञापन

UPSC ने मुख्य परीक्षा के परिणाम जारी करने के बाद अब डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म-2 (DAF-II) जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में सफल हुए हैं और इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं, उनको यह फॉर्म भरना होगा। 

विज्ञापन


इस फॉर्म में उम्मीदवारों को सिविल सेवाओं को वरीयता के क्रम में लिखना होगा,जिनमें आवंटन के लिए वह इच्छुक हैं। इसके साथ ही उम्मीदवारों को अपनी हायर एजुकेशन क्वालिफिकेशन, अलग-अलग क्षेत्रों में उनकी उपलब्धियां, सेवा अनुभव और ईडब्लयूए समेत अन्य दस्तावेजों को भी फॉर्म के साथ आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। उम्मीदवार वरीयता बड़े ध्यान से भरें, क्योंकि अगर इंटरव्यू में पास होते हैं तो आपको आपकी वरीयता के आधार पर ही सेवाएं दीं जाएंगी। बता दें कि वरीयता का उल्लेख किए जाने के बाद उसमें बदलाव नहीं किया जा सकेगा।  

डीएएफ उम्मीदवारों के आखिरी पड़ाव यानी इंटरव्यू के लिए सबसे अहम दस्तावेज है। सभी उम्मीदवारों से इंटरव्यू से पहले डीएएफ भरवाया जाता है। इसमें आपसे जुड़ी कई अहम जानकारी होती है। इंटरव्यू के समय सभी पैनलिस्ट के पास इसकी एक कॉपी होती है। ऐसा कहा जाता है कि इंटरव्यू में ज्यादातर सवाल डीएएफ में दी गई जानकारी से ही पूछे जाते हैं।  
विज्ञापन


संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा मेन्स परिणाम 2019: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC - Union Public Service Commission) ने अपनी वेबसाइट पर 14 जनवरी को सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए थे। बता दें कि उम्मीदवारों की साक्षात्कार के लिए 275 अंक होंगे। 

सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2019 के माध्यम से आयोजित स्क्रीनिंग टेस्ट की कट-ऑफ अंक और उत्तर कुंजी आयोग की वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर पूरी चयन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद ही अपलोड की जाएगी।

यूपीएससी परीक्षा की जानकारी :
भर्ती परीक्षा का आयोजन तीन चरणों में किया जाता है जिसका नाम प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार के रूप में विभिन्न अखिल भारतीय सेवाओं और IAS, IPS, IFS, IRS और IRTS सहित केंद्रीय सिविल सेवाओं में प्रशासनिक पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करना होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें