UPSC IFS Interview Date: कब होगा साक्षात्कार?
यूपीएससी आईएफएस मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को व्यक्तित्व परीक्षण के लिए चुना गया है। साक्षात्कार आयोग के धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली स्थित कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे। साक्षात्कार की तिथियां "उचित समय पर" घोषित की जाएंगी।
यूपीएससी आधिकारिक वेबसाइट पर योग्य उम्मीदवारों के लिए ई-समन पत्र जारी करेगा। आयोग ने कहा है कि कोई ऑफ़लाइन एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों को सूचित की गई व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) की तारीख और समय में बदलाव के किसी अनुरोध पर आमतौर पर विचार नहीं किया जाएगा।
UPSC IFS 2024 Mains Result: 370 उम्मीदवार व्यक्तित्व परीक्षण के लिए योग्य
यूपीएससी की ओर से जारी परिणाम में व्यक्तित्व परीक्षण के लिए 370 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। नियमों के अनुसार, इन सभी उम्मीदवारों को विस्तृत आवेदन पत्र-II भरना होगा, जोकि 20 जनवरी से 27 जनवरी शाम 6:00 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.n. पर उपलब्ध रहेगा।
ऑनलाइन फॉर्म में, उम्मीदवारों को जोन या कैडर के लिए अपनी प्राथमिकताएं प्रस्तुत करनी होंगी और आवश्यकतानुसार उच्च शिक्षा, विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां, सेवा अनुभव, ओबीसी अनुलग्नक और ईडब्ल्यूएस अनुलग्नक के लिए दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे।
नियमों में कहा गया है, "डीएएफ-॥ या इसके समर्थन में दस्तावेज जमा करने में निर्धारित तिथि से अधिक देरी की अनुमति नहीं दी जाएगी और इससे उम्मीदवारी रद्द हो जाएगी। उम्मीदवार उच्च शिक्षा, विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियों, सेवा अनुभव आदि के अतिरिक्त दस्तावेज/प्रमाणपत्र भी अपलोड कर सकते हैं।"