UPSC Combined Geo-Scientist Prelims Exam Hall Ticket Out: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कंबाइंड जियो-साइंटिस्ट प्रारंभिक परीक्षा (Combined Geo-Scientist Prelims) 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in से अपने हॉल टिकट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीएससी जियो साइंटिस्ट प्रीलिम्स 2023 का आयोजन 19 फरवरी, 2023 को दो पारियों- सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे और दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक होने वाली है।
सबसे पहले उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
यूपीएससी की विभिन्न परीक्षाओं के लिए ई-प्रवेश पत्र' पर जाएं।
भू-वैज्ञानिक प्रारंभिक परीक्षा के लिए डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
पंजीकरण आईडी/रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉग इन करें।
यूपीएससी जियो साइंटिस्ट एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक-दो प्रिंट आउट लें।