फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC: भू-वैज्ञानिक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, 296 अभ्यर्थी चयनित; बिना दस्तावेज इंटरव्यू में एंट्री नहीं

Fri, 25 Jul 2025 02:22 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC Combined Geo-Scientist Main Result OUT: संघ लोक सेवा आयोग ने संयुक्त भू-वैज्ञानिक मुख्य परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। कुल 296 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए योग्य घोषित किए गए हैं। चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू के समय सभी जरूरी दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा, अन्यथा प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
UPSC - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC Combined Geo-Scientist Main Result 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त भू-वैज्ञानिक (Combined Geo-Scientist) मुख्य परीक्षा 2025 के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में कुल 296 अभ्यर्थियों को व्यक्तित्व परीक्षण के अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

कुल 294 अभ्यर्थी सफल

पद का नाम चयनित अभ्यर्थियों की संख्या
भूवैज्ञानिक ग्रुप 'A' (Geologist Group A) 62
वैज्ञानिक 'B' (हाइड्रोजियोलॉजी)/सहायक हाइड्रोजियोलॉजिस्ट 135
भूभौतिक वैज्ञानिक / वैज्ञानिक 'B' (भूभौतिकी)/सहायक भूभौतिक वैज्ञानिक 69
रसायनविद/ वैज्ञानिक 'B' (रसायन)/सहायक रसायनविद 28
कुल योग 294
विज्ञापन

शैक्षिक योग्यता भरने के लिए इतने दिन खुली रहेगी विंडो

जिन उम्मीदवारों ने यूपीएससी भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2025 के मुख्य परीक्षा परिणाम में स्थान पाया है, उन्हें 29 जुलाई से 12 अगस्त 2025 (शाम 6 बजे तक) डीएएफ (Detailed Application Form) भरना होगा। यह फॉर्म वेबसाइट upsconline.gov.in पर उपलब्ध रहेगा। 

जिन अभ्यर्थियों के पास ऑनलाइन आवेदन करते समय आवश्यक योग्यता नहीं थी, उन्हें अब वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर अपने योग्य होने का प्रमाण अपलोड करना अनिवार्य होगा। यदि ऐसा नहीं किया गया, तो उन्हें साक्षात्कार में बैठने नहीं दिया जाएगा और उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।

साक्षात्कार की तारीख नहीं बदली जाएगी

साक्षात्कार के समय उम्मीदवारों को अपनी उम्र, जन्मतिथि, शैक्षिक योग्यता, जाति (SC/ST/OBC), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और दिव्यांगता से जुड़े मूल प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे। इन दस्तावेजों की पूरी जिम्मेदारी उम्मीदवार की होगी।

इंटरव्यू की तारीख और समय आयोग की वेबसाइट पर जल्द ही जारी किया जाएगा। यह जानकारी ई-मेल के माध्यम से भी दी जा सकती है। एक बार तय हो जाने के बाद इंटरव्यू की तारीख या समय में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
 
विज्ञापन

अंकपत्र और संपर्क सुविधा

फाइनल रिजल्ट के 15 दिन बाद अभ्यर्थियों के अंकपत्र आयोग की वेबसाइट पर 30 दिनों तक उपलब्ध रहेंगे। इच्छुक उम्मीदवार आयोग को पत्र लिखकर या स्व-पता लिखे लिफाफे के साथ हार्डकॉपी भी मंगा सकते हैं। इसके लिए अंकपत्र वेबसाइट पर अपलोड होने की तारीख से 30 दिनों के अंदर अनुरोध करना जरूरी है।

अगर किसी उम्मीदवार का पता बदल गया है, तो उसे जल्द से जल्द आयोग को पत्र या ई-मेल द्वारा सूचित करना होगा। जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए आयोग के सुविधा केंद्र पर कार्यदिवसों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक संपर्क किया जा सकता है या इन नंबरों पर कॉल करें - (011)-23385271, 23381125, 23098543।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें