JPSC 2023 Result: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 2023 के अंतिम परिणाम आज जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले हजारों अभ्यर्थियों का इंतजार आज समाप्त हो गया है। आयोग ने सफल उम्मीदवारों की सूची आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर अपलोड कर दी है।
आशीष अक्षर बने टॉपर
इस वर्ष आशीष अक्षर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप रैंक हासिल की है। आयोग द्वारा जारी सूची के अनुसार, कुल 342 उम्मीदवारों का चयन राज्य के विभिन्न प्रशासनिक पदों पर किया गया है।
चयनित अभ्यर्थियों के नाम, आवेदन संख्या, श्रेणी, और उन्हें आवंटित सेवाओं की जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर उपलब्ध है। अगर किसी भी जानकारी में गलती या टाइपिंग की गलती पाई जाती है, तो उसे सुधारने का अधिकार आयोग के पास सुरक्षित है।
तीन चरणों में हुई थी परीक्षा प्रक्रिया
संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 2023 का आयोजन तीन चरणों प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, और साक्षात्कार में किया गया था। प्रारंभिक लिखित परीक्षा में कम से कम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिला। इसके बाद, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन किया गया।
जानें आगे की प्रक्रिया
जेपीएससी द्वारा चयनित उम्मीदवारों को अब अगले चरणों की तैयारी करनी होगी। आयोग जल्द ही उन्हें दस्तावेज सत्यापन, प्रशिक्षण कार्यक्रम और झारखंड सरकार के विभिन्न विभागों में प्रशासनिक पदों पर नियुक्ति से जुड़ी जानकारी देगा।