संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भू-वैज्ञानिक (जियोलॉजिस्ट) 2019 परीक्षा के अंतिम नतीजे जारी कर दिए हैं। वे उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, अब UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। UPSC 2019 सहायक भूविज्ञानी परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किये जा चुके हैं।
UPSC द्वारा जारी भूवैज्ञानिक (जियोलॉजिस्ट) परिणाम के अनुसार, इन पदों के लिए कुल 75 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। UPSC 2019 सहायक भूवैज्ञानिक की भर्ती के लिए ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा 15 दिसंबर, 2018 को आयोजित की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा के शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था। वहीं साक्षात्कार प्रक्रिया 5 जून से 10 जून, 2019 तक आयोजित की गई थी। UPSC परीक्षा परिणाम देखने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का अनुसरण करें।