राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने पिछले कुछ दिनों में 11 भर्ती परीक्षाओं की तिथियां को आगे बढ़ाईं हैं। जिन परीक्षाओं की तारीखें आगे बढ़ी हैं, उनमें स्टेनोग्राफर, लाइब्रेरियन और फार्मासिस्ट की भर्तियां भी शामिल हैं। अब एक संशोधित विज्ञप्ति के अनुसार, इन पदों पर भर्ती के लिए एक बार फिर से आवेदन मांगे जाएंगे। यह प्रक्रिया इसलिए दोबारा की जा रही है क्योंकि इन तीन भर्तियों में ईडब्ल्यूएस और एमबीसी श्रेणियों के आरक्षण को शामिल किया जाएगा। अच्छी बात ये होगी कि नये उम्मीदवारों को इसके लिए आवेदन करने का एक और मौका मिलेगा। लेकिन इससे इन पदों पर प्रतियोगिता और भी कठिन होने की उम्मीद है। क्योंकि हर पद के लिए दावेदारों की संख्या बढ़ जाएगी।
बता दें कि कार्मिक विभाग के चयन बोर्ड के दिशा-निर्देशों के आधार पर भर्ती परीक्षा की तिथि को बढ़ा दिया गया। आवेदन प्रक्रिया को सभी श्रेणीयों के लिए फिर से शुरू किया जाएगा। खास बात यह है की जिन आवेदकों ने आवेदन पहले से ही कर दिए हैं उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है। हालांकि अब बड़ी संख्या में आवेदन होने की उम्मीद है।
किस पद के लिए कितने आवेदन हैं अब तक