UPSC IFS Prelims 2023 के लिए आवेदन शुरू
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से यूपीएससी भारतीय वन सेवा परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया एक फरवरी, 2023 से शुरू हो चुकी है। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों को यूपीएससी के ऑनलाइन वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। वहीं जो पहले से पंजीकृत हैं वे सीधे लॉग इन करके आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 21 फरवरी, 2023 है।