किस इंजीनियरिंग शाखा से कितने उम्मीदवार सफल हुए?
यूपीएससी की ओर से जारी परिणाम के अनुसार, 21 जून 2026 को आयोजित मुख्य परीक्षा के आधार पर चार इंजीनियरिंग शाखाओं के उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
| इंजीनियरिंग शाखा |
चयनित उम्मीदवार |
| सिविल इंजीनियरिंग |
646 |
| इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन |
299 |
| मैकेनिकल इंजीनियरिंग |
213 |
| इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग |
182 |
| कुल |
1,340 |
इंटरव्यू से पहले पूरी करनी होगी यह प्रक्रिया
आयोग ने स्पष्ट किया है कि सभी चयनित उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अस्थायी है। इंटरव्यू में शामिल होने से पहले अभ्यर्थियों को यूपीएससी पोर्टल पर निर्धारित समय के भीतर जरूरी जानकारी अपडेट करनी होगी।
उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक योग्यता, परीक्षा पास करने का प्रमाण, पत्राचार का पता, उच्च योग्यता, नौकरी और अनुभव से जुड़ी जानकारी तथा सेवा वरीयता ऑनलाइन भरनी होगी।
यदि कोई उम्मीदवार तय समय में यह प्रक्रिया पूरी नहीं करता है, तो उसे इंटरव्यू में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी और उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।
ई-समन लेटर डाउनलोड करना होगा जरूरी
यूपीएससी ने कहा है कि पर्सनैलिटी टेस्ट में शामिल होने के लिए सभी चयनित उम्मीदवारों को आयोग के पोर्टल पर लॉगिन कर आवश्यक आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद ही ई-समन लेटर जारी किया जाएगा, जिसे डाउनलोड करना अनिवार्य होगा।
इंटरव्यू की तारीख बाद में होगी घोषित
यूपीएससी ने बताया है कि पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) का विस्तृत कार्यक्रम अलग से आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इंटरव्यू की तारीख घोषित होने के बाद उम्मीदवार अपने ई-समन लेटर भी वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।
गौरतलब है कि यूपीएससी ईएसई प्रारंभिक परीक्षा 2026 का परिणाम 27 फरवरी 2026 को घोषित किया गया था। अब मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवार अंतिम चयन की दिशा में इंटरव्यू चरण में शामिल होंगे।