फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC ESE Mains Result 2023 OUT: यूपीएससी ईएसई मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Tue, 08 Aug 2023 03:08 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC ESE Mains Result 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा 2023 का परिणाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
UPSC Recruitment - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC ESE Mains Result 2023 OUT: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा 2023 का परिणाम घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। स्कोरकार्ड तक पहुंचने के लिए, उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे कि उनके रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करना आवश्यक है।

विज्ञापन

यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा 25 जून 2023 को आयोजित की गई थी। सिविल इंजीनियरिंग के लिए 548, मैकेनिकल के लिए 154, इलेक्ट्रिकल के लिए 213 और इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार इंजीनियरिंग के लिए 340 सहित कुल 1,255 उम्मीदवारों ने साक्षात्कार के लिए क्वालीफाई कर लिया है। बता दें कि अभ्यर्थियों की मार्कशीट 30 दिनों तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब विस्तृत आवेदन पत्र (डीएएफ) भरना होगा जो जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरने और आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा करने से पहले खुद को पंजीकृत करना होगा। उम्मीदवार ध्यान रखें कि निर्धारित अवधि के भीतर डीएएफ जमा न करने की स्थिति में, आयोग द्वारा उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें