किन विवरणों में कर सकते हैं संशोधन?
उम्मीदवारों को अपनी अनिवार्य शैक्षणिक जानकारी के अलावा पत्राचार पता, उच्च शिक्षा, प्रमुख उपलब्धियां, कार्य अनुभव और सेवा प्राथमिकताएं भी अपडेट करने का अवसर दिया गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस अवधि में दर्ज की गई सभी जानकारी अंतिम मानी जाएगी और बाद में इसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा।
इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा-2025 के नियमों के अनुसार, निर्धारित समय सीमा के बाद DAF या उससे जुड़े दस्तावेज जमा करने में किसी भी प्रकार की देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। ऐसे किसी भी विलंब के कारण उम्मीदवार की ESE-2025 में उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।