संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2020 के इंटरव्यू स्थगित कर दिए हैं। सिविल सेवा परीक्षा 2020 के साक्षात्कार कोरोना वायरस की वजह से स्थगित हुए है, जो कि 26 अप्रैल से शुरू होने वाले थे। इसके साथ ही ईपीएफओ इंफोर्समेंट ऑफिसर/ अकाउंट्स ऑफिसर भर्ती परीक्षा को भी स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा 9 मई को होनी थी।
आयोग ने 20 अप्रैल से 23 अप्रैल के बीच होने वाले आईईएस/आईएसएस परीक्षा 2020 को भी अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। भर्ती परीक्षाओं और साक्षात्कार का संशोधित शेड्यूल यूपीएससी की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। स्थगित परीक्षाओं और इंटरव्यू शुरू होने से 15 दिन पहले उम्मीदवारों को सूचित किया जाएगा। गौरतलब है कि सिविल सेवा परीक्षा 2020 के साक्षात्कार 26 अप्रैल से 18 जून 2021 तक होने थे। साक्षात्कार यूपीएससी ऑफिस, धौलपुर हाऊस, शाहजहां रोड नई दिल्ली में होने हैं। प्रवर्तन अधिकारी - लेखा अधिकारी के 421 पदों के लिए भर्ती परीक्षा स्थगित भी स्थगित हो गई है।