फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC: यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा के अंक जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

Thu, 31 Oct 2019 05:30 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा के अंक जारी जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विसेज मुख्य परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से परीक्षा में प्राप्त अंकों को चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन


आपको बता दें कि आयोग द्वारा इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा 30 जून, 2019 को आयोजित की गई थी। वहीं इसके लिए आवेदन प्रक्रिया अक्तूबर 2018 से शुरू कर दी गई थी। आयोग द्वारा कुल 588 रिक्त पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की गई थी। 

उम्मीदवार नीचे दिए गए सीधे लिंक की मदद से यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा अंक 2019 को डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSC इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा अंक 2019 ऐसे करें डाउनलोड :

चरण 1 : संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
चरण 2 : दिए गए नए पेज पर जाएं।
चरण 3 : इंजीनियरिंग सेवा (मुख्य) परीक्षा 2019 वाले लिंक पर जाएं।
चरण 4 : यह आपको नए पृष्ठ पर पुनर्निर्देशित करेगा।
चरण 5 : अब दिए गए पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
चरण 6 : उम्मीदवारों का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा, उसे डाउनलोड करें।
चरण 7 : एक प्रिंट आउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा मार्क्स 2019 को डाउनलोड करने के लिए  लिए यहां क्लिक करें।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 
 AIIMS दे रहा है युवाओं को नौकरी का मौका, बस होनी चाहिए ये योग्यता

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें