फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC: लेक्चरर स्क्रीनिंग परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां है डायरेक्ट लिंक

Thu, 31 Oct 2019 04:46 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा UPPSC लेक्चरर भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड अब आधिकारिक वेबसाइट यानी uppsc.up.nic.in पर अपडेट हैं।

विज्ञापन


जो उम्मीदवार स्क्रीनिंग परीक्षा 2017 के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

यह स्क्रीनिंग परीक्षा 2017 यूपीपीएससी द्वारा प्रोफेसर राजकीय महाविद्यालय की भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है। जिन उम्मीदवारों के आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी समस्त संलग्नको सहित विज्ञापन संख्या 05/2016-17 के संदर्भ में दिनांक 09-05-2017 तक तथा विज्ञापन संख्या 01/2017-18 (शिद्धु पत्र) के संदर्भ में
01-12-2017 तक उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग कार्यालय में प्राप्त हो गए थे, उन आवेदकों के एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट कर दिए गए हैं।

UPPSC लेक्चरर स्क्रीनिंग टेस्ट एडमिट कार्ड 2019 ऐसे करें डाउनलोड -

चरण 1: UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
चरण 2: अब दिए गए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने वाले पर क्लिक करें। 
चरण 3: एक नए पेज पर मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
चरण 4: स्क्रीन पर एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा, डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
UPPSC लेक्चरर स्क्रीनिंग टेस्ट एडमिट कार्ड 2019 को डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।  
विज्ञापन

आधिकारिक नोटिस पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।  

ये भी पढ़ें-  LIVE Updates Sarkari Naukri: पाना चाहते हैं सरकारी नौकरी, इन जगहों पर आज ही करें आवेदन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें