फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Recruitment 2023: यूपीएससी में डिप्टी डायरेक्टर सहित कई पदों पर भर्तियां, जानें कहां और कैसे करें आवेदन

Sat, 26 Aug 2023 01:41 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC Recruitment 2023: यूपीएससी ने उप निदेशक, सहायक निदेशक, सहायक प्रोफेसर (वनस्पति विज्ञान) और अन्य के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन
UPSC - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC Recruitment 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने उप निदेशक, सहायक निदेशक, सहायक प्रोफेसर और अन्य पदों पर भर्ती लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 26 अगस्त से आधिकारिक वेबसाइट  upsconline.nic.in पर शुरू हो चुकी है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 14 सितंबर 2023 तक है।

विज्ञापन

UPSC Recruitment पदों का विवरण 

यूपीएससी का यह भर्ती अभियान 29 रिक्त पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

  • विशेषज्ञ ग्रेड III सहायक प्रोफेसर (कार्डियोलॉजी): 09

  • सहायक निदेशक जनगणना संचालन (तकनीकी): 01

  • उप निदेशक: 10

  • सहायक प्रोफेसर (वनस्पति विज्ञान): 01

  • सहायक प्रोफेसर (रसायन विज्ञान): 01

  • असिस्टेंट प्रोफेसर (अंग्रेजी): 03

  • असिस्टेंट प्रोफेसर (हिंदी): 01

  • सहायक प्रोफेसर (इतिहास): 01

  • सहायक प्रोफेसर (गणित): 01

  • सहायक प्रोफेसर (तमिल): 01

UPSC Recruitment आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को 25 का शुल्क देना होगा। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/महिला उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है।

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • यूपीएससी भर्ती वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।

  • “वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर)” लिंक पर क्लिक करें और एक पंजीकरण प्रोफाइल बनाएं।

  • पद के लिए आवेदन करें, विवरण भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

  • शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें