कितने पदों पर होगी भर्ती?
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के माध्यम से आईएएस, आईपीएस, आईएफएस समेत कुल 979 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित सरकारी नौकरियों में से एक के लिए होती है और हर साल लाखों उम्मीदवार इसमें भाग लेते हैं।
| सेवा |
कुल पद |
| IAS (भारतीय प्रशासनिक सेवा) |
180 |
| IFS (विदेश सेवा) |
55 |
| IPS (भारतीय पुलिस सेवा) |
150 |
| IA&AS (ऑडिट एंड अकाउंट्स) |
28 |
| ICAS (सिविल अकाउंट्स सेवा) |
15 |
सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का रिजल्ट यहां क्लिक करके देखें...
इस दिन होगी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा
यूपीएससी कैलेंडर के अनुसार यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 22 अगस्त से 26 अगस्त 2025 तक आयोजित होने वाली है। यूपीएससी सिविल सेवा 2025 परीक्षा के माध्यम से केंद्र सरकार की सेवाओं और विभागों में 979 रिक्तियां भरी जाएंगी। इसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय विदेश सेवा (IFS) शामिल हैं।
कैसे करें रिजल्ट नाम वाइज डाउनलोड?
- सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर "UPSC CSE Prelims Result 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- एक PDF फाइल खुलेगी जिसमें सभी सफल उम्मीदवारों के नाम व रोल नंबर होंगे।
- आप Ctrl+F दबाकर अपना नाम या रोल नंबर सर्च कर सकते हैं।
- PDF डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।