फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPCS CSE Marks: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में टॉपर शक्ति दुबे को मिले 1043 नंबर, देखें अन्य टॉपरों के अंक

Sat, 26 Apr 2025 01:31 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC CSE 2024 Marks: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 के रिजल्ट के बाद चयनित अभ्यर्थियों के मार्क्स भी जारी कर दिए गए हैं। सभी चयनित अभ्यर्थियों के के मेन्स, इंटरव्यू व कुल मार्क्स नीचे देख सकते हैं।
विज्ञापन
UPSC - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC CSE 2024 Marks : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 के परिणाम जारी होने के बाद आयोग ने अब चयनित अभ्यर्थियों के अंक भी सार्वजनिक कर दिए हैं। उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर मेन्स, इंटरव्यू और कुल अंक देख सकते हैं।
विज्ञापन


इस साल की ऑल इंडिया टॉपर प्रयागराज की शक्ति दुबे रहीं, जिन्होंने कुल 1043 अंक हासिल किए हैं। शक्ति को मेन्स परीक्षा में 843 और इंटरव्यू में 200 अंक प्राप्त हुए। वहीं, दूसरे स्थान पर रहीं हर्षिता गोयल ने कुल 1038 अंक (851 मेन्स + 187 इंटरव्यू) प्राप्त किए हैं। तीसरे स्थान पर आए डोंगरे अर्चित पराग के भी कुल 1038 अंक हैं, जिनमें 848 मेन्स और 190 इंटरव्यू अंक शामिल हैं।
 

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की कटऑफ

इस बार जनरल कैटेगरी की कटऑफ प्रीलिम्स में 87.98, मेन्स में 729 और फाइनल में 947 अंक रही। वहीं प्रीलिम्स और मेन्स दोनों चरणों में ओबीसी वर्ग की कटऑफ ईडब्ल्यूएस से अधिक रही। प्रीलिम्स में ईडब्ल्यूएस की कटऑफ 85.92, ओबीसी 87.28, एससी 79.03, और एसटी 74.23 रही। वहीं मेन्स परीक्षा में ईडब्ल्यूएस की कटऑफ 696, ओबीसी 702, एससी 685 और एसटी वर्ग की कटऑफ 684 अंक निर्धारित की गई है।
श्रेणी प्रीलिम्स कटऑफ मेन्स कटऑफ फाइनल कटऑफ
सामान्य (General) 87.98 729 947
ईडब्ल्यूएस (EWS) 85.92 696 923
ओबीसी (OBC) 87.28 702 923
एससी (SC) 79.03 685 890
एसटी (ST) 74.23 684 891

 

यहां देखें टॉपरों को कितने मिलें मार्क्स

क्रमांक रोल नंबर नाम मेन्स अंक इंटरव्यू अंक कुल अंक
1 0240782 शक्ति दुबे 843 200 1043
2 0101571 हर्षिता गोयल 851 187 1038
3 0867282 डोंगरे अर्चित पराग 848 190 1038
4 0108110 शाह मार्गी चिराग 825 210 1035
5 0833621 आकाश गर्ग 831 201 1032
6 0818290 कोमल पुनिया (EWS) 856 176 1032
7 6902167 आयुषी बंसल 821 210 1031
8 6613295 राज कृष्ण झा 831 200 1031
9 0849449 आदित्य विक्रम अग्रवाल 854 173 1027
10 5400180 मयंक त्रिपाठी 843 184 1027
 

सभी चयनित अभ्यर्थियों के अंक देखने के लिए यहां क्लिक करें... 

विज्ञापन

संघ लोक सेवा आयोग ने मंगलवार (22 अप्रैल) को सिविल सेवा परीक्षा 2024 के परिणाम घोषित किया थे। आयोग के अनुसार, इस वर्ष कुल 2845 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया, जिनमें से 1009 उम्मीदवारों को विभिन्न सेवाओं के लिए चुना गया है। इनमें 725 पुरुष और 284 महिलाएं शामिल हैं। टॉप 5 रैंक में तीन महिलाएं और दो पुरुष अभ्यर्थी हैं। चयनित उम्मीदवारों में सामान्य वर्ग के 335, ईडब्ल्यूएस के 109, ओबीसी के 318, एससी के 160 और एसटी के 87 अभ्यर्थी सफल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें