फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC CSE Mains 2025: यूपीएससी मुख्य परीक्षा का टाइम टेबल जारी, 22 से 31 अगस्त तक दो शिफ्टों में होगा एग्जाम

Tue, 15 Jul 2025 08:23 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC CSE Mains 2025 Schedule: यूपीएससी सीएसई मेन्स 2025 की परीक्षा 22 से 31 अगस्त तक दो शिफ्टों में आयोजित होगी। आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट पर विस्तृत टाइम टेबल जारी कर दिया है।
विज्ञापन
UPSC - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC Mains Time Table 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा पास की है, वे अब मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। आयोग की ओर से विस्तृत शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किया गया है।

UPSC CSE Mains 2025 Schedule: 22 से 31 अगस्त तक होगा एग्जाम

सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 22, 23, 24, 30 और 31 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी। यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगी।

UPSC CSE Mains 2025 Date-Wise Time Table: सीएसई मुख्य परीक्षा तिथि-वार समय सारणी

तारीख सुबह की शिफ्ट  दोपहर की शिफ्ट
22 अगस्त पेपर-I: निबंध कोई परीक्षा नहीं
23 अगस्त पेपर-II: सामान्य अध्ययन-I पेपर-III: सामान्य अध्ययन-II
24 अगस्त पेपर-IV: सामान्य अध्ययन-III पेपर-V: सामान्य अध्ययन-IV
30 अगस्त पेपर-A: भारतीय भाषा पेपर-B: अंग्रेजी
31 अगस्त पेपर-VI: वैकल्पिक विषय - पेपर 1 पेपर-VII: वैकल्पिक विषय - पेपर 2
विज्ञापन

UPSC: परीक्षा के चरण

  • Prelims (प्रीलिम्स) 
  • Mains (मुख्य परीक्षा) 
  • Interview (व्यक्तित्व परीक्षण) 

इस बार कितने कैंडिडेट्स ने दी थी परीक्षा?

इस साल यूपीएससी ने कुल 979 पदों के लिए वैकेंसी जारी की थी। प्रीलिम्स परीक्षा में 10 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। मेंस के लिए शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट्स की संख्या वैकेंसी से लगभग 12-14 गुना अधिक है। इस बार कुल 14161 उम्मीदवारों ने प्रीलिम्स परीक्षा में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन

कितने पदों पर होगी भर्ती?

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के माध्यम से आईएएस, आईपीएस, आईएफएस समेत कुल 979 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित सरकारी नौकरियों में से एक के लिए होती है और हर साल लाखों उम्मीदवार इसमें भाग लेते हैं।
सेवा कुल पद
IAS (भारतीय प्रशासनिक सेवा) 180
IFS (विदेश सेवा) 55
IPS (भारतीय पुलिस सेवा) 150
IA&AS (ऑडिट एंड अकाउंट्स) 28
ICAS (सिविल अकाउंट्स सेवा) 15

UPSC Mains 2025: परीक्षा पैटर्न

यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का पैटर्न दो भागों में विभाजित है, लिखित परीक्षा और पर्सनैलिटी टेस्ट (साक्षात्कार)। लिखित परीक्षा में कुल 9 पेपर होंगे, जिनमें से कुछ पेपर क्वालिफाइंग प्रकृति के होंगे जबकि शेष मेरिट निर्धारण के लिए माने जाएंगे। परीक्षा में उत्तर लिखने की क्षमता, विश्लेषणात्मक सोच और विषय की गहराई से समझ का मूल्यांकन किया जाएगा। प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी, जिससे सावधानीपूर्वक उत्तर देना जरूरी हो जाता है। इस परीक्षा में केवल वही उम्मीदवार शामिल हो सकेंगे जिन्होंने यूपीएससी प्रीलिम्स 2025 सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें