फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC CSE Main 2022: यूपीएससी ने जारी किया सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का शेड्यूल, यहां देखें

Tue, 02 Aug 2022 02:49 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC CSE Main 2022: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन 16 सितंबर, 2022 से लेकर 25 सितंबर, 2022 तक किया जाना निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
UPSC CSE Main 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC CSE Main 2022: संघ लोक सेवा आयोग/UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा, 2022 (UPSC CSE Main 2022) के शेड्यूल को जारी कर दिया है। आयोग की ओर से जारी किया गया पूरा शेड्यूल ऑनलाइन रूप में उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस बार सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी और मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे परीक्षा के इस पूरे शेड्यूल को संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस खबर को डिटेल से-: 

विज्ञापन

UPSC CSE Main 2022: कब होगी परीक्षा?
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन 16 सितंबर, 2022 से लेकर 25 सितंबर, 2022 तक किया जाना निर्धारित किया गया है। Civil Services Mains Exam निर्धारित तारीखों पर दो पाली में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक तो वहीं, दूसरी पाली दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजे तक होगी। 

UPSC CSE Main 2022: इन केंद्रों पर होगी परीक्षा?
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन आगे बताए गए शहर के केंद्रों पर होगा- अहमदाबाद, आइजॉल, प्रयागराज (इलाहाबाद), बेंगलुरु, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, कटक, देहरादून, दिल्ली, दिसपुर (गुवाहाटी), हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा।
विज्ञापन

UPSC CSE Main 2022: ऐसे चेक करें मुख्य परीक्षा का शेड्यूल
  • सबसे पहले उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दाईं ओर दिखाई दे रहे What’s New के सेक्शन में जाएं।
  • अब यहां दिखाई दे रहे मुख्य परीक्षा, 2022 के शेड्यूल पर क्लिक करें।
  • अब परीक्षा का शेड्यूल आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

मुख्य परीक्षा के शेड्यूल को डायरेक्ट देखने के लिए आगे दिए गए नोटिफिकेशन को चेक करें- UPSC CSE Main 2022 Exam Schedule
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें