649 उम्मीदवारों के ई-समन पत्र जल्द मिलेंगे
आयोग जल्द ही 649 उम्मीदवारों के इंटरव्यू (पर्सनैलिटी टेस्ट) के ई-समन पत्र जारी करेगा। ये समन पत्र उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग ने यह भी बताया है कि अगर किसी उम्मीदवार को इंटरव्यू की तय तारीख या समय बदलना हो, तो ऐसे अनुरोधों पर सामान्य तौर पर विचार किया जाएगा।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इंटरव्यू देने के लिए आने वाले उम्मीदवारों को यात्रा खर्च का भुगतान भी किया जाएगा। यह सुविधा सिर्फ द्वितीय/स्लीपर क्लास रेल किराये (मेल/एक्सप्रेस ट्रेन) तक ही सीमित है।
इंटरव्यू के दिन ये डॉक्यूमेंट साथ ले जाना जरूरी
इंटरव्यू पर जाते समय उम्मीदवारों को अपने सभी जरूरी ओरिजनल दस्तावेज साथ ले जाने होंगे। इनमें शामिल हैं:
- पात्रता से जुड़े सभी प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र (10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन आदि)
- आरक्षण श्रेणी से जुड़े प्रमाण पत्र (SC, ST, OBC आदि – यदि लागू हो)
- EWS या PwBD (दिव्यांगता) प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- और वे सभी दस्तावेज, जिनका जिक्र UPSC ने ई-समन पत्र (e-summon letter) में किया है।
उम्मीदवार सुनिश्चित करें कि सभी दस्तावेज ओरिजनल हों और उनकी एक-एक फोटोकॉपी भी साथ रखें, ताकि इंटरव्यू के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।
कैसे डाउनलोड करें साक्षात्कार कार्यक्रम?
साक्षात्कार कार्यक्रम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- पहले आप यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर उपलब्ध यूपीएससी सिविल सेवा 2025 साक्षात्कार अनुसूची लिंक पर क्लिक करें।
- यहां एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी।
- व्यक्तित्व परीक्षण अनुसूची की जांच करें और इसे डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।