फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC CSE Notification 2023:यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की अधिसूचना पर बड़ा अपडेट, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन

Wed, 01 Feb 2023 09:23 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC Notification 2023: संघ लोक सेवा आयोग एक फरवरी को सिविल सेवा परीक्षा की अधिसूचना जारी करेगा। जिसके बाद उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे।
 
विज्ञापन
UPSC CDS-1 2021 Marks - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC CSE Exam Notification 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) एक फरवरी 2023 को सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2023 या भारतीय प्रशासन सेवा परीक्षा (IAS) के लिए भर्ती अधिसूचना जारी करेगा। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे 01 फरवरी 2023 को  यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।  यूपीएससी सीएसई आवेदन 21 फरवरी 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।

विज्ञापन

यूपीएससी सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स परीक्षा 2023 का आयोजन 28 मई 2023 को किया जाएगा। जबकि यूपीएससी सिविल सर्विसेज मेन परीक्षा 15 सितंबर 2023 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार ध्यान रखें कि इस भर्ती परीक्षा के लिए केवल स्नातक कर चुके उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।

 
विज्ञापन

 यूपीएससी की इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सामान्य कैटेगरी के अभ्यर्थियों की उम्र 21 साल से 32 साल के बीच होनी चाहिए। जबकि, सरकारी नियमों के अनुसार ओबीसी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 3 साल और एससी व एसटी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल की छूट दी जाएगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें