संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तरफ से जल्द ही सिविल सेवा परीक्षा से जुड़ी अधिसूचना को जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in में जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 की तैयारी कर रहे सभी उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के लिए सिविल सेवा परीक्षा की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 फरवरी, 2022 से शुरू हो रही है। उम्मीदवारों के पास 22 फरवरी, 2022 तक आवेदन करने का समय है। यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 5 जून, 2022 को आयोजित होगा। प्रारंभिक परीक्षा में योग्यता प्राप्त कर चुके अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवारों को यूपीएससी की मुख्य परीक्षा के लिए फिर से ऑनलाइन आवेदन पत्र को भरना होगा। मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को साक्षात्कार राउंड के लिए बुलाया जाएगा।
UPSC CSE Exam 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां
- यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 की अधिसूचना जारी होने की तिथि - 2 फरवरी, 2022
- यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 की पंजीकरण के शुरू होने की तिथि - 2 फरवरी, 2022
- यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 के पंजीकरण के समाप्त होने की तिथि - 22 फरवरी, 2022
- यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा की तिथि - 5 जून, 2022
- यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि - मई, 2022
UPSC CSE Exam 2022 के लिए ऐसे करें पंजीकरण
- उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
- इस लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवार अधिसूचना को पढ़ें।
- अधिसूचना को पढ़ने के बाद उम्मीदवार सिविल सेवा परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करें।
- ऑनलाइन पंजीकरण करते हुए आवश्यक जानकारियों को दर्ज करें।
- विवरण को अच्छी तरह से पढ़कर महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करें।
- अब उम्मीदवार सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद आवेदन पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- अब उम्मीदवार अपने फॉर्म को डाउनलोड कर लें।
- उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें।