फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Topper List 2025: अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर, दूसरे नंबर पर राजेश्वरी का कब्जा, देखें टॉपर लिस्ट

Fri, 06 Mar 2026 03:05 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC CSE 2025 Topper: संघ लोक सेवा आयोग ने सीएसई 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया टॉप कर इतिहास रच दिया है, जबकि दूसरे स्थान पर राजेश्वरी ने शानदार प्रदर्शन किया। पूरी टॉपर्स लिस्ट यहां देख सकते हैं।
विज्ञापन
UPSC CSE 2025 Final Result - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC CSE 2025 Topper List: देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक सिविल सर्विसेज एग्जाम (CSE) 2025 का अंतिम परिणाम आखिरकार जारी कर दिया गया है। 6 मार्च 2026 को आयोग ने फाइनल रिजल्ट घोषित किया। इस बार अनुज अग्निहोत्री ने पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे एम रहीं, जबकि तीसरा स्थान एकांश ढुल ने प्राप्त किया है। चौथे स्थान पर राघव झुनझुनवाला और पांचवें स्थान पर ईशान भटनागर रहे।

विज्ञापन


इस वर्ष कुल 958 उम्मीदवारों को विभिन्न केंद्रीय सेवाओं के लिए चयनित किया गया है। इन अभ्यर्थियों की सिफारिश इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (IAS), इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS), इंडियन पुलिस सर्विस (IPS) तथा अन्य ग्रुप ‘A’ और ग्रुप ‘B’ सेवाओं के लिए की गई है। लिखित परीक्षा अगस्त 2025 में आयोजित की गई थी, जबकि इंटरव्यू प्रक्रिया दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच संपन्न हुई।

देखें टॉपर लिस्ट

 

रैंक रोल नंबर नाम
1 1131589 अनुज अग्निहोत्री
2 4000040 राजेश्वरी सुवे एम
3 3512521 एकांश ढुल
4 0834732 राघव झुनझुनवाला
5 0409847 ईशान भटनागर
6 6410067 जिनिया अरोड़ा
7 0818306 ए आर राजा मोहिद्दीन
8 0843487 पक्षल सेक्रेटरी
9 0831647 आस्था जैन
10 1523945 उज्ज्वल प्रियांक
11 1512091 यशस्वी राज वर्धन
12 0840280 अक्षित भारद्वाज
13 7813999 अनन्या शर्मा
14 5402316 सुरभि यादव
15 3507500 सिमरनदीप कौर
16 0867445 मोनिका श्रीवास्तव
17 0829589 चितवन जैन
18 5604518 श्रुति आर
19 0105602 निसार दिशांत अमृतलाल
20 6630448 रवि राज
21 5810539 शुभम सिंह
22 0865516 गीतिका अरोड़ा
23 1018309 जीनू श्री जसवन्त चन्द्र
24 6409132 इफ्रा शम्स अंसारी
25 3522397 भाविका चोपड़ा
26 6005804 इशिता शर्मा
27 0817184 विकास
28 0840852 प्राची हनी
29 0806993 नबिया परवेज
30 5913396 निकिता वर्मा
31 6309170 आर्यन यादव
32 0830156 उत्कर्ष
33 0860949 मयंक पुरोहित
34 0825270 नैंसी सिंह
35 4901620 वैभवी अग्रवाल
36 0511696 दीपाली महतो
37 1133234 साक्षी जैन
38 0841044 दीपांशु जिंदल
39 0823924 रोहिन कुमार
40 0602709 दीक्षा राय
41 4119928 सुदीपा दत्ता
42 5900853 अपूर्वा वर्मा
43 0410805 रूपल जयसवाल
44 0846988 दीक्षा चौरसिया
45 0822123 प्रिया सिंह चौहान
46 5409516 शाम्भवी तिवारी
47 5816036 प्रीति चौहान
48 0824095 अनिकेत रंजन
49 6317961 तरूण कुमार यादव
50 0859643 ईशित्व आनंद

ये भी पढ़ेंUPSC CSE 2025 Final Result: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी, अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप
विज्ञापन

 
 

कैटेगरी-वाइज रिक्तियां

इस बार कुल 1087 पदों को भरने की जानकारी दी गई थी। हालांकि, आयोग ने फिलहाल 958 उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की है। इन चयनित अभ्यर्थियों को विभिन्न केंद्रीय सेवाओं में नियुक्त किया जाएगा।



कैटेगरी के अनुसार, चयनित उम्मीदवारों में जनरल (UR) से 317, ईडब्ल्यूएस से 104, ओबीसी से 306, एससी से 158 और एसटी से 73 उम्मीदवार शामिल हैं। इस तरह कुल 958 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

कैटेगरी चयनित उम्मीदवार
जनरल (UR) 317
EWS 104
OBC 306
SC 158
ST 73
कुल 958
 

कैसे होता है चयन?

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सर्विसेज परीक्षा (CSE) का चयन तीन चरणों में किया जाता है। सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) आयोजित होती है, जो स्क्रीनिंग टेस्ट के रूप में काम करती है। इसमें सफल उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए योग्य माने जाते हैं।

इसके बाद मुख्य परीक्षा (Mains) ली जाती है, जिसमें लिखित विषयों के विस्तृत पेपर होते हैं। मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार (Interview/Personality Test) के लिए बुलाया जाता है। अंतिम चयन मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाकर किया जाता है। इसके बाद उम्मीदवारों को उनकी रैंक और वरीयता के अनुसार IAS, IPS, IFS तथा अन्य केंद्रीय सेवाओं में नियुक्ति दी जाती है।
विज्ञापन

ऐसे देखें रिजल्ट

रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें:
  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर “Results” सेक्शन पर क्लिक करें।
  • Civil Services Examination (CSE) Result वाले लिंक को चुनें।
  • PDF फाइल डाउनलोड करें।
  • डाउनलोड की गई PDF में अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें