UPSC CSE 2024: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2024 के लिए विस्तृत आवेदन पत्र (DAF) 2 के लिए विंडो सक्रिय कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने यूपीएससी सीएसई मेन्स 2024 में अर्हता प्राप्त की है, वे आधिकारिक वेबसाइट (upsc.gov.in) के माध्यम से यूपीएससी सीएसई विस्तृत आवेदन पत्र 2 भर सकते हैं। उम्मीदवार ध्यान दें, आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 19 दिसंबर शाम 6 बजे तक है।
यूपीएससी सीएसई मेन्स का रिजल्ट 9 दिसंबर को घोषित किया गया था और इसके लिए 20 से 29 सितंबर के बीच आयोजित लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार साक्षात्कार या व्यक्तित्व परीक्षण के लिए पात्र होंगे। आयोग जल्द ही यूपीएससी सीएसई साक्षात्कार तिथियों की घोषणा करेगा।
आयोग ने मुख्य परीक्षा के नतीजे की घोषणा करते हुए कहा, "व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले सभी उम्मीदवारों को अनिवार्य रूप से अपना विस्तृत आवेदन पत्र-।। (डीएएफ-II) भरना और जमा करना आवश्यक है।"