UPSC CSE Result 2023: टॉपर्स की सूची
अंकों के अनुसार, आदित्य श्रीवास्तव प्रथम रैंक धारक हैं और उन्होंने यूपीएससी सीएसई 2023 में टॉप किया है। टॉप 10 में जगह बनाने वाले उम्मीदवारो के नाम इस प्रकार है:
1आदित्य श्रीवास्तव- लखनऊ
2 अनिमेष प्रधान
3 डोनुरु अनन्या रेड्डी
4 पी के सिद्धार्थ रामकुमार
5 रूहानी
6 सृष्टि डबास
7 अनमोल राठौड़
8 आशीष कुमार
9 नौशीन
10 ऐश्वर्यम प्रजाप
टॉप 10 में 06 महिला उम्मीदवारों ने बनाई जगह
टॉप 10 में महिला उम्मीदवारों की संख्या पर एक नज़र डालें तो यूपीएससी सीएसई 2023 रैंक 3 डोनुरु अनन्या रेड्डी है, रैंक 5 पर रूहानी, रैंक 6 पर सृष्टि डबास, रैंक 7 पर अनमोल और रैंक 9 पर नौशीन हैं। टॉप 10 में महिला उम्मीदवारों की कुल संख्या छह है, जिसका अर्थ है, यूपीएससी सीएसई 2023 शीर्ष 10 सूची में पुरुष और महिला उम्मीदवारों का अनुपात 60-40 है।
टॉप 5 रैंक में आने वाले 3 कैंडिडेट्स पहले से ही आईपीएस ऑफिसर
इस साल टॉप 5 रैंक में आने वाले 3 कैंडिडेट्स पहले से ही आईपीएस ऑफिसर हैं। रैंक 1 हासिल करने वाले आदित्य श्रीवास्तव, रैंक 4 पी के सिद्धार्थ रामकुमार और रैंक 5, रूहानी हैदराबाद में नेशनल पुलिस एकेडमी IPS ट्रेनिंग पूरी कर रहे हैं।
पिछले 11 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है कि सर्विस में रहते हुए किसी आईपीएस ने इस एग्जाम में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है। इससे पहले 2013 में आईपीएस ऑफिसर गौरव अग्रवाल ने सिविल सर्विसेज एग्जाम में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की थी।