UPSC Geo-Scientist Prelims Exam Result : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने कंबाइंड जियो-साइंटिस्ट प्रीलिम्स एग्जाम (संयुक्त भू-वैज्ञानिक प्रारंभिक परीक्षा) का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा के परिणाम आप यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं। परिणाम का डायरेक्ट लिंक आगे भी दिया जा रहा है।
मालूम हो कि कंबाइंड जियो-साइंटिस्ट की यह परीक्षा 19 जनवरी, 2020 को हुई थी। प्रीलिम्स की परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए योग्य होंगे। आपको बता दें कि आयोग ने सफल उम्मीदवारों की एक सूची जारी की है जिसमें उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर भी लिखे हैं। आयोग ने अधिसूचना में स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों के अंक और कट-ऑफ कंबाइंड जियो-साइनटिस्ट की मुख्य परीक्षा के बाद ही जारी किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें : दिल्ली में स्नातकों के लिए सरकारी नौकरी के मौके, आवेदन के लिए बस कुछ घंटे बाकी
आयोग ने कंबाइंड जियो-साइनटिस्ट की मुख्य परीक्षा की तारीख 27 और 28 जून, 2020 सुनिश्चित की है। मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड परीक्षा से 2-3 सप्ताह पहले आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।
कंबाइंड जियो-साइंटिस्ट प्रिलिम्स परीक्षा का परिणाम देखने के लिए उम्मीदवार यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : ट्रेनी को मिल रहे हैं 50 हजार रुपये, बेहद आसान है चयन प्रक्रिया
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।