यूपीएससी की ओर से उम्मीदवारों का व्यक्तित्व परीक्षण सह साक्षात्कार जुलाई से अक्तूबर, 2022 तक आयोजित किए गए थे। उपरोक्त सूचीबद्ध अंतरिम उम्मीदवारों को नियुक्ति का प्रस्ताव तब तक जारी नहीं किया जाएगा जब तक कि आयोग ऐसे उम्मीदवारों से मूल दस्तावेजों का सत्यापन नहीं कर लेता। इन उम्मीदवारों की दावेदारी अंतिम परिणाम घोषित होने की तारीख से केवल छह महीने की अवधि के लिए वैध रहेगी।
अधिसूचना में कहा गया है कि यदि अंतरिम उम्मीदवार इस अवधि के भीतर आयोग द्वारा अपेक्षित मूल दस्तावेजों को प्रस्तुत करने में विफल रहता है, तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी और इस संबंध में आगे कोई पत्राचार नहीं किया जाएगा। कुल 845 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा था। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को यहां आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।