फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC CMS 2023 : यूपीएससी संयुक्त चिकित्सा सेवा के लिए 1261 पदों पर भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन

Wed, 19 Apr 2023 04:43 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC CMS 2023: संघ लोक सेवा आयोग ने संयुक्त चिकित्सा सेवा भर्ती परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही पंजीकरण की भी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
UPSC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC CMS 2023 Registration Begins: संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी संयुक्त चिकित्सा सेवा (UPSC CMS 2023) भर्ती परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही पंजीकरण की प्रक्रिया भी आज से ही शुरू हो चुकी है। इन पदों के इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख नौ मई, 2023 तक है।

विज्ञापन

UPSC CMS टेस्ट 2023 विभिन्न सरकारी मंत्रालयों में चिकित्सा कर्मियों की भर्ती के लिए 16 जुलाई 2023 को होगा। यूपीएससी की घोषणा के अनुसार, ई-प्रवेश पत्र परीक्षा शुरू होने से तीन सप्ताह पहले वितरित किया जाएगा। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि किसी भी उम्मीदवार को डाक मेल के माध्यम से प्रवेश पत्र प्राप्त नहीं होगा।

UPSC CMS 2023 आवेदन शुल्क

UPSC CMS परीक्षा के लिए पंजीकरण करते समय उम्मीदवारों को यूपीएससी सीएमएस आवेदन शुल्क के रूप में 200 रुपये का भुगतान करना होगा। महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा।

UPSC CMS 2023 परीक्षा पैटर्न

UPSC CMS पेपर पैटर्न के अनुसार, परीक्षा के दो भाग होंगे। भाग 1 पांच सौ अंकों की लिखित परीक्षा है। उम्मीदवार दो पेपरों में लिखित परीक्षा देंगे। प्रत्येक पेपर में अधिकतम 250 अंक होंगे और दोनों पेपरों की अवधि दो घंटे होगी। दूसरा भाग 100 अंकों का व्यक्तित्व परीक्षण होगा। जो लिखित परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करेंगे, वे व्यक्तित्व परीक्षण के लिए पात्र होंगे। वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों में गलत उत्तरों के लिए नकारात्मक अंकन होगा।

UPSC CMS 2023 कुल रिक्तियों की संख्या
 

  • सेंट्रल हेल्थ सर्विस के जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर सब-कैडर में मेडिकल ऑफिसर ग्रेड: 584 पद

  • रेलवे में सहायक मंडल चिकित्सा अधिकारी: 300 पद

  • नई दिल्ली नगरपालिका परिषद में जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर: 1 पद

  • दिल्ली नगर निगम में जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर ग्रेड- II: 376 पदोंको मिलाकर कुल रिक्तियों की संख्या 1261 है। 

विज्ञापन

UPSC CMS 2023 ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

  • होम पेज पर यूपीएससी सीएमएस परीक्षा 2023 लिंक पर क्लिक करें।

  • एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवार आवेदन करने के लिए सीधे लिंक की जांच कर सकते हैं।

  • अब अपना पंजीकरण करें और आवेदन पत्र भरें।

  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

  • अब सबमिट पर क्लिक करें।

  • फॉर्म को पीडीएफ के रूप में डाउनलोड करें।

  • अब भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट भी लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें