फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Calendar 2020: सरकारी नौकरियों के लिए परीक्षाओं की जरूरी तारीखें जारी, यहां देखें पूरा कैलेंडर

Thu, 02 Jan 2020 02:42 PM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
upsc - फोटो : file photo
विज्ञापन

UPSC Civil Services Exams 2020: UPSC हर साल विभिन्न पदों के लिए भर्ती परीक्षाएं आयोजित करता है। जिनमें हर साल लाखों उम्मीदवार आवेदन करते हैं। अब UPSC ने 2020 में होने वाली भर्ती परीक्षाओं के लिए कैलेंडर जारी कर दिया है। जिसमें IAS, CMS, NDA और अन्य परीक्षाओं के लिए समयरेखा शामिल है। बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सिविल सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन 12 फरवरी को जारी किया जाएगा। जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 3 मार्च है। सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा की बात की जाए तो वह 31 मई को होगी। वहीं मेंस के लिए 18 सितंबर तिथि तय है। इसी तरह अन्य परीक्षाओं की पूरी जानकरी इस खबर में आगे दी गई है। उम्मीदवार अधिक विवरण के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर भी जा सकते हैं।

UPSC EXAMS Calendar 2020 आगे देखें...

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा का नाम  नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि आवेदन की अंतिम तिथि
एन डी ए. और एन.ए. परीक्षा (I), 2020  8 जनवरी, 2020 28 जनवरी, 2020
सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2020 12 फरवरी, 2020 03 मार्च, 2020
भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2020  12 फरवरी, 2020 03 मार्च, 2020
I.E.S./I.S.S परीक्षा, 2020  25 मार्च, 2020  13 अप्रैल, 2020
संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा, 2020 08 अप्रैल, 2020  28 अप्रैल, 2020
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (एसी) परीक्षा, 2020 22 अप्रैल, 2020  12 मई, 2020
एन.डी.ए. और एन.ए. परीक्षा (II), 2020  10 जून, 2020 30 जून, 2020
C.D.S. परीक्षा (II), 2020 05 अगस्त, 2020 25 अगस्त, 2020
S.O. / स्टेनो (GD-B / GD-I) LDCE 16 सितंबर, 2020 06 अक्तूबर, 2020
                                 

ये भी पढ़ें- BHEL: उत्तर प्रदेश में 10वीं पास के लिए नौकरी, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन

नोट- आयोग के अनुसार नोटिफिकेशन व परीक्षा की तिथि में आवश्यकता अनुसार परिवर्तन किया जा सकता है। इसकी जानकारी उम्मीदवार को वेबसाइट के माध्यम से दी जाएगी।  


पूरा कैलेंडर देखने के लिए यहां क्लिक करें...

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें... 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें