SSC GD Medical Admit Card : स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के मेडिकल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इसके लिए आवेदन किया था, वे एसएससी की वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती के मेडिकल टेस्ट का आयोजन 09 जनवरी से 13 फरवरी, 2020 किया जाएगा।
बता दें कि आयोग ने पीएसटी और पीईटी परिणामों के आधार पर मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया गया है। उम्मीदवारों को डिटेल्ट मेडिकल एग्जामिनेशन (डीएमई) परीक्षा में मूल दस्तावेजों को लें जाना होगा। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को नीचे दिए गए सरल नियमों के माध्यम से डाउनलाेड कर सकते हैं।
इससे पहले एसएससी ने कॉन्स्टेबल भर्ती 2018 की लिखित परीक्षा और पीईटी / पीएसटी परीक्षा में पास हुए उम्मीदवारों के मार्क्स जारी किए गए थे। आयाेग ने पीईटी और पीएसटी परिणाम के आधार पर करीब 15,0548 उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट के लिए सफल पाया गया था।