UPSC Civil Services Examination 2019 result : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2019 की अंतिम परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। इस साल पहले स्थान पर प्रदीप सिंह रहे। वहीं दूसरे स्थान पर जतिन किशोर और तीसरे स्थान पर प्रतिभा वर्मा ने जगह बनाई है। बता दें कि परीक्षा के माध्यम से कुल 829 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इसमें जनरल कैटेगरी के 304 उम्मीदवार, ईडब्ल्यूएस के 78 उम्मीदवार, ओबीसी के 251, एससी के129 और एसटी के 67 कैटेगरी के उम्मीदवार शामिल हैं।
1 - प्रारंभिक परीक्षा
2 - मुख्य परीक्षा
3 - साक्षात्कार
ये हैं यूपीएससी टॉप-20