यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की कटऑफ
इस बार जनरल कैटेगरी की कटऑफ प्रीलिम्स में 87.98, मेन्स में 729 और फाइनल में 947 अंक रही। वहीं प्रीलिम्स और मेन्स दोनों चरणों में ओबीसी वर्ग की कटऑफ ईडब्ल्यूएस से अधिक रही। प्रीलिम्स में ईडब्ल्यूएस की कटऑफ 85.92, ओबीसी 87.28, एससी 79.03, और एसटी 74.23 रही। वहीं मेन्स परीक्षा में ईडब्ल्यूएस की कटऑफ 696, ओबीसी 702, एससी 685 और एसटी वर्ग की कटऑफ 684 अंक निर्धारित की गई है।
सभी चयनित अभ्यर्थियों के अंक देखने के लिए यहां क्लिक करें...
संघ लोक सेवा आयोग ने मंगलवार (22 अप्रैल) को सिविल सेवा परीक्षा 2024 के परिणाम घोषित किया थे। आयोग के अनुसार, इस वर्ष कुल 2845 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया, जिनमें से 1009 उम्मीदवारों को विभिन्न सेवाओं के लिए चुना गया है। इनमें 725 पुरुष और 284 महिलाएं शामिल हैं। टॉप 5 रैंक में तीन महिलाएं और दो पुरुष अभ्यर्थी हैं। चयनित उम्मीदवारों में सामान्य वर्ग के 335, ईडब्ल्यूएस के 109, ओबीसी के 318, एससी के 160 और एसटी के 87 अभ्यर्थी सफल रहे हैं।
UPSC CSE 2024: कैसे करें मार्कशीट डाउनलोड?
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in पर जाएं।
- अब 'Marksheet for Civil Services Examination 2024' लिंक पर क्लिक करें।
- अपने रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- स्क्रीन पर आपकी मार्कशीट दिखाई देगी जिसे डाउनलोड व प्रिंट किया जा सकता है।