फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JKSSB Recruitment 2025: जेकेएसएसबी में जूनियर इंजीनियर के ढेरों पदों पर नौकरियां, जानें कौन कर सकता है आवेदन

Tue, 29 Apr 2025 10:31 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

JKSSB: जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग में जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे पढ़ें।
विज्ञापन
JKSSB JE Civil Recruitment 2025 - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JKSSB JE Civil Recruitment 2025: जेकेएसएसबी ने 2025 के विज्ञापन संख्या 03 के तहत लोक निर्माण (आर एंड बी) विभाग और जल शक्ति विभाग में जूनियर इंजीनियर (सिविल) पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 5 मई से 3 जून 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट (jkssb.nic.in) पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड पीडब्ल्यूडी और जल शक्ति विभाग में जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 508 पदों को भरेगा। इनमें से 150 पद लोक निर्माण (आरएंडबी) विभाग में और 358 पद जल शक्ति विभाग के तहत भरे जाएंगे। 

अधिवास

उपरोक्त पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों का केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर का अधिवासी होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों के पास ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि से पहले सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी किया गया वैध अधिवास प्रमाण पत्र होना चाहिए। बिना वैध अधिवास दस्तावेज के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

विज्ञापन

पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता: दोनों विभागों (पीडब्ल्यूडी और जल शक्ति) में जूनियर इंजीनियर (सिविल) पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास सिविल इंजीनियरिंग में किसी सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान से तीन वर्षीय डिप्लोमा, अथवा किसी मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, AMIE (Section A & B) भारत पास करने वाले उम्मीदवार भी पात्र माने जाएंगे।

आयु सीमा: आयु की गणना 1 जनवरी 2025 को आधार मानकर की जाएगी। ओपन मेरिट (OM) और सरकारी सेवा/संविदा कर्मचारियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तय की गई है। भूतपूर्व सैनिकों के लिए यह सीमा 48 वर्ष और शारीरिक रूप से विकलांग उम्मीदवारों के लिए 42 वर्ष है। वहीं, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), ST-1, ST-2, आरबीए (RBA), एएलसी/आईबी (ALC/IB), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 43 वर्ष निर्धारित की गई है।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर, लॉगिन टैब पर जाएं।
  • अब विज्ञापन संख्या 03/2025 के अंतर्गत जूनियर इंजीनियर सिविल पदों के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना पंजीकरण कराएं और पोर्टल पर लॉगइन करें
  • अब फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें।
  • अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें