UPSC Prelims Result 2019: संघ लोक सेवा आयोग जल्द ही सिविल सेवा IAS यानी भारतीय प्रशासनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम घोषित करेगा।उम्मीदवारों को अपने परिणाम देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। आपको बता दें कि देश भर में IAS प्रारंभिक परीक्षा 02 जून 2019 दिन रविवार को आयोजित की गई थी। 2 अनिवार्य पेपर, जनरल एबिलिटी टेस्ट यानी GAT और सिविल सर्विस एप्टीट्यूड टेस्ट यानी CSAT 200 अंको के थे। परीक्षा दो शिफ्ट्स, सुबह और दोपहर में आयोजित की गई थी।
खास बात ये है कि इस प्रारंभिक परीक्षा के लिए लाखों अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे। इस साल परीक्षा का स्तर काफी कठिन था। साथ ही नेगेटिव मार्किंग भी थी। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए, उम्मीदवारों के कम से कम 33 फीसदी अंक होने अनिवार्य है। UPSC IAS प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को IAS मुख्य परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। उम्मीदवार ध्यान दें कि UPSC IAS मेन्स परीक्षा 20 सितंबर 2019 दिन शुक्रवार को आयोजित होने वाली है।
UPSC IAS 2019 ऐसे देखें अपना परिणाम-
- सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर जाएं।
- उसके बाद होम पेज पर दिए UPSC सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स रिजल्ट 2019 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें, और सबमिट पर क्लिक करें।
- पीडीएफ फाइल दिखाई देगी।
- अपना नाम जांचें।
- आप पीडीएफ फाइल भी डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।
शिक्षा की खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरी की खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।