यूपीएससी की ओर से 2022 लिखित परीक्षा 16, 17, 18, 24 और 25 सितंबर, 2022 को आयोजित की गई थी। यूपीएससी योग्य उम्मीदवारों की सूची उनके रोल नंबर के साथ जारी करेगा। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा -2022 के लिखित भाग के परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद, विस्तृत आवेदन पत्र- 2 (DAF-II) आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। यूपीएससी सीएसई मेंस-2022 में अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों के लिए अगले साल की शुरुआत से व्यक्तित्व परीक्षण व साक्षात्कार आयोजित करेगा।