फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Civil Service Exam 2022: इस बार 861 पदों के लिए होगी परीक्षा, जानें पिछले कुछ सालों में किस तरह घटती बढ़ती रही है रिक्तियों की संख्या

सार

संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आयोग ने इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया दो फरवरी से शुरू कर दी है और इच्छुक अभ्यर्थी 22 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
UPSC Recruitment 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया दो फरवरी 2022 से शुरू की है और इच्छुक अभ्यर्थी इसमें शामिल होने के लिए 22 फरवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। आयोग द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक CSE 2022 के जरिये कुल 861 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इसका नोटिफिकेशन देख सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं। वहीं, अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के FREE Current Affairs Ebook - Download Now की सहायता ले सकते हैं।

पिछले कुछ सालों में क्या रही है रिक्तियों की संख्या :

UPSC द्वारा CSE 2022 के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक इस बार कुल 861 रिक्तियों के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक CSE में शामिल होने के लिए हर साल लाखों अभ्यर्थी आवेदन करते हैं। 2021 में आयोजित की गई इस परीक्षा के जरिये कुल 712 रिक्त पदों को भरा जाना था। वहीं, 2020 में इस भर्ती में रिक्तियों की संख्या 796, 2019 में 896, 2018 में 782 और 2017 में 980 थी। अभ्यर्थी पिछले कुछ सालों के रिक्तियों की संख्या को देखकर यह समझ सकते हैं कि इस भर्ती में रिक्तियों की संख्या घटते बढ़ते रहती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें 
आईएएस सैलरी 
आईएएस सिलेबस 
आईएएस कट ऑफ 

ये अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन 

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में बैचलर डिग्री  होनी चाहिए। बैचलर डिग्री पाठ्यक्रम की अंतिम परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र भी आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। ऐसे अभ्यर्थियों को सिविल सेवा (मुख्य परीक्षा) का फॉर्म भरते समय बैचलर डिग्री प्राप्त होने का प्रमाण देना होगा। साथ ही अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 32 साल होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अगस्त 2022 से होगी और आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में छूट का लाभ भी मिलेगा।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे और SSC की विभिन्न भर्तियों के साथ ही UP लेखपाल, UPTET/CTET तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें