UPSC Recruitment 2022: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा, भारतीय वन सेवा परीक्षा और भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया मंगलवार, 22 फरवरी को खत्म हो रही है। जो भी स्नातक उम्मीदवार सिविल सेवा, वन सेवा और रेलवे प्रबंधन सेवा भर्ती के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं, वे संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी।
पहले सिविल सेवा और वन सेवा भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया दो फरवरी, 2022 से शुरू की गई थी। इसमें बाद में भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (आईआरएमएस) ग्रुप-ए भर्ती परीक्षा भी जोड़ दी गई। इस संबंध में 17 फरवरी को संशोधित अधिसूचना जारी हुई थी। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि सिविल सेवा, वन सेवा और रेलवे प्रबंधन सेवा देश की सबसे महत्वपूर्ण एवं शीर्ष स्तरीय भर्ती परीक्षाओं में शामिल है। हर साल लाखों की संख्या में उम्मीदवार इनके लिए अपना आवेदन करते हैं। आखिरी समय में वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण उम्मीदवारों को आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए सभी जल्द से जल्द अपना आवेदन कर लें।