कुल 20 पदों पर होगा चयन
इस भर्ती के जरिए कुल 20 पद भरे जाएंगे, जिनमें 16 पद सामान्य वर्ग, 3 एससी और 1 एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। यह परीक्षा केवल CISF में कार्यरत पात्र विभागीय अभ्यर्थियों के लिए है, जैसा कि गृह मंत्रालय के नियमों में उल्लेखित है।
23 दिसंबर शाम 6 बजे तक करना होगा आवेदन
आवेदन फॉर्म 3 दिसंबर से उपलब्ध है और 23 दिसंबर शाम 6 बजे तक जमा किया जा सकता है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को आवेदन के सभी कॉलम सही तरीके से भरने होंगे, क्योंकि बाद में सुधार का अवसर नहीं मिलेगा।
ऑनलाइन आवेदन भरने के बाद उम्मीदवारों को उसके प्रिंटआउट को निर्धारित अधिकारी से सत्यापित कराकर उचित माध्यम से CISF मुख्यालय भेजना होगा। इसे 9 जनवरी तक निम्न पते पर जमा करना अनिवार्य है:
Director General, CISF, 13, CGO Complex, Lodhi Road, New Delhi – 110003
लिखित परीक्षा में न्यूनतम अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को CISF द्वारा शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और मेडिकल मानक परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।