आरक्षण दावों की जांच
अनुशंसित उम्मीदवारों के ईडब्ल्यूएस, ओबीसी, एससी, एसटी और पूर्व-सैनिक श्रेणी के आरक्षण से जुड़े दावों की जांच संबंधित अधिकारियों द्वारा की जाएगी। कुल 126 उम्मीदवारों का चयन फिलहाल अस्थायी (प्रोविजनल) रखा गया है।
164 उम्मीदवारों की रिजर्व लिस्ट
UPSC ने नियमों के अनुसार 164 उम्मीदवारों की संयुक्त रिजर्व लिस्ट भी तैयार की है। इसमें सामान्य वर्ग के 82, ईडब्ल्यूएस के 34, ओबीसी के 43, एससी के 3 और एसटी के 2 उम्मीदवार शामिल हैं।
| श्रेणी |
रिजर्व उम्मीदवार |
| सामान्य |
82 |
| ईडब्ल्यूएस |
34 |
| ओबीसी |
43 |
| एससी |
3 |
| एसटी |
2 |
| कुल |
164 |
किसी जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए UPSC के फैसिलिटेशन काउंटर से कार्यदिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। उम्मीदवारों के अंक रिजल्ट जारी होने के करीब 15 दिन के भीतर वेबसाइट पर उपलब्ध होने की संभावना है।